मध्य प्रदेश आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना 2022, आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना form, Acharya Vidyasagar Gau Samvardhan Yojana, आचार्य विद्यासागर डेयरी फार्म योजना, आचार्य विद्यासागर दुग्ध धारा योजना
दोस्तों आज हम आप को मध्य प्रदेश की योजना की जानकारी देने जा रहे है. आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में काफी मददगार साबित हो रही है।
इस योजना का लाभ लेकर शिवपुरी विकासखण्ड के ग्राम लालगढ़ निवासी ऊषा रावत डेयरी व्यवसाय शुरू कर आत्मनिर्भर होकर परिवार के संचालन में आर्थिक मदद कर रही है। ऊषा रावत ने बताया कि योजना के लाभ से पहले घरेलू कार्य के अतिरिक्त तीन देशी भैसों की देखभाल करती थी।
मध्य प्रदेश आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना
इन भैसों से प्रतिदिन 25 लीटर दूध प्राप्त होता था। परिवार में दूध का उपयोग करने के बाद 22 लीटर दूध बेचने से लगभग 20 हजार रूपए की आमदनी होती थी। जिसमें से पशुचारा आदि पर व्यय होने के बाद मुश्किल से 5 हजार रूपए की ही बचत हो पाती थी। लेकिन अब योजना के तहत डेयरी इकाई से ऊषा को सभी खर्च काटकर प्रतिमाह 20 हजार रूपए का शुद्ध मुनाफा हो रहा है।
ऊषा रावत ने बताया कि पशुपालन विभाग शिवपुरी द्वारा ग्राम लालगढ़ में गोकुल महोत्सव के तहत आयोजित शिविर में पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी ने पशुपालन विभाग की आचार्य विद्यासागर गौसंवर्धन योजना की जानकारी ग्रामीणों को दी थी और बताया कि योजना का लाभ लेकर पशुपालन व्यवसाय को महिलाएं भी आगे बढ़ा सकती है.
योजना में लागत
पशुपालक न्यूनतम 5 या इसस अधिक पशु की योजना स्वीकृत करा सकेगा तथा परियोजना की अधिकतम सीमा राशि रू. 10.00 लाख तक होगी ।परियोजना लागत का 75 प्रतिशत राशि बैंक ऋण के माध्यम से प्राप्त करनी होगी तथा शेष राशि की व्यवस्था मार्जिन मनी सहायता एवं हितग्राही का स्वयं के अंशदान के रूप में करनी होगी। इकाई लागत के 75 प्रतिशत पर या हितग्राही द्वारा बैंक से प्राप्त ऋण पर जो भी कम हो 5 प्रतिशत वार्षिक ब्याज की दर से (अधिकतम रू. 25,000 प्रतिवर्ष) ब्याज की प्रतिपूर्ति 7 वर्षों तक विभाग द्वारा की जाएगी। 5 प्रतिशत से अधिक शेष ब्याज दर पर ब्याज की प्रतिपूर्ति हितग्राही को स्वयं करना होगी।
योजना की मार्जिन मनी सहायता
- सामान्य वर्ग हेतु परियोजना लागत का 25% अधिकतम रु. 1.50 लाख |
- अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति हेतु परियोजना लागत का 33%, अधिकतम रु.2 लाख |
आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना आवेदन ऑनलाइन
- मध्य प्रदेश आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए इस वेबसाइट पर https://betul.nic.in/scheme/
- इस वेबसाइट पर क्लिक करने के बाद आपको गौ संवर्धन योजना का एक लिंक दिखाई देगा|
- उस लिंक पर क्लिक करिए|
- लिंक पर क्लिक करते ही एप्लीकेशन फॉर्म में पूछी गई जानकारी ध्यानपूर्वक भरिए|
- अब सबमिट बटन पर क्लिक करिए|
- आपका फॉर्म भरा हुआ माना जाएगा|
पढ़े:- पशुपालन लोन मध्यप्रदेश
आवेदक चयन प्रक्रिया
हितग्राहियों का ग्राम सभा में अनुमोदन। ग्राम सभा से अनुमोदित हितग्राहियों का जनपद पंचायत की सभा में अनुमोदन। जनपद पंचायत के अनुमोदन उपरांत जिले के उप संचालक पशुपालन विभाग अनुमोदित प्रकरण को स्वीकृति हेतु बैंक को प्रेषित कर स्वीकृति प्राप्त करेगें।